महिलाओं को विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक कर उनके अधिकारों की दी जानकारी

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा/लालसोट। महिला अधिकारिता विभाग दौसा के आर्थिक सहयोग से नेहा एजुकेशनएवं वेलफेयर सोसायटी झालावाड़ द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र लालसोट द्वारा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र प्रचार प्रसार एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे केन्द्र की विधि कॉउंसलर रजनी गुप्ता द्वारा महिलाओं को विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक किया और उनके अधिकारों की जानकारी दी। जिसमे उनको महिला सुरक्षा केन्द्र के बारे में विस्तार से बताया और कहा किसी भी महिला के साथ किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा होने पर कोर्ट, कचहरी जाने के बजाय महिला सुरक्षा केन्द्र पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। केन्द्र पर परिवादी से उसकी शिकायत को सीक्रेट रखा जाता है और परिवार की तरह से निस्तारण कर राजीनामा कराया जाता है। इसके सुषमा चौधरी ने महिला अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

Recent Posts