राशन डीलर संघ ने उपखंड अधिकारी को जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता

तीस हजार रुपए महीने प्रतिमाह मानदेय व छीजत दो प्रतिशत
दौसा। लालसोट क्षेत्र के राशन विक्रेताओं ने उपखंड अधिकारी नरेंद्र मीणा को जिला कलेक्टर के नाम अपनी 9 सूत्रीय मांगों का मांग पत्र सौंपा कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है ,राशन विक्रेताओं की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया की राशन विक्रेताओं को सरकार 30हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाए वहीं पिछले 6 महीने से अटके हुए कमीशन को तुरंत प्रभाव से दिया जाए साथ ही केवाईसी और सीडिंग कभी राशन विक्रेताओं को कमीशन दिया जाए वहीं गेहूं पर दो प्रतिशत छीजत दी जाए, क्योंकि एफसीआई के द्वारा आ रहे गेहूं की तोल कम बैठती है। इस अवसर पर कुंजी लाल डिलर ,गोविंद शर्मा डूंगरपुर ,रवि राजनेता ,बहन सुमन सिर्रा ,मुकेश सैनी, सत्यनारायण लाखा ,विमल गोठवाल, रामप्रसाद मीणा, रामकन्या ,मनोहर फुलवरिया, तेजराम मीना, जगदीश प्रसाद गुप्ता हेमराज मीना आदि कई लोग उपस्थित थे।

Recent Posts