डीडवाना में पीली की खान के पास सत्संग कार्यक्रम हुआ आयोजित

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। संत निरंकारी मंडल लालसोट के सानिध्य में गुरुवार को डीडवाना में पीली की खान के पास महात्मा गोपाल सेवादल के संचालक महात्मा की श्रद्धांजलि में सत्संग का आयोजन हुआ।
जिसमें सुनील बाली ने कहा कि सद्गुरु की सेवा, सुमरन और सत्संग नियमित रूप से करने से यह लोक ही नहीं परलोक भी सोहीला जा सकता है। सर्वश्रेष्ठ योनि प्राप्त करने के बाद में मनुष्य का परम उद्देश्य सद्गुरु के माध्यम से इस निरंकार परमात्मा को प्राप्त करना है।
इस दौरान महात्मा चौथमल सैन, आनंद लाल, रामावतार, गोपाल बोहरा मीडिया सहायक, जयप्रकाश निरंकारी डीडवाना, धर्मेंद्र, चिरंजीलाल महावर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर त्रिलोकचंद प्रमुख संत निरंकारी मंडल डीडवाना, कोलीवाडा के महात्मा जगदीश निरंकारी, गंगाराम सहित अन्य निरंकारी मौजूद रहे।

Recent Posts