
Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह
राष्ट्रीय मानवाधिकार एन्ड एंटी करप्शन मिशन संगठन के पदाधिकारीयो ने भी शिरकत
प्रतापगढ़। छोटी सादड़ी में स्थानीय हिन्दू धर्मशाला में राष्ट्रीय मानवाधिकार और एंटी करप्शन मिशन संगठन की प्रतापगढ़ महिला जिला अध्यक्षा हुलसी देवी माली के पति स्व.रमेश माली (समाजसेवी) की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन जीवन रक्षक सोसायटी एवं माली समाज के सौजन्य से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य रक्तदान के महत्व को समझाना और जरूरतमंदों की सहायता करना था।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रमुख अतिथियों द्वारा किया गया। सैकड़ों लोगों ने इस नेक कार्य में हिस्सा लिया और 44 जनों ने रक्तदान किया। रक्त संग्रहण रेडक्रॉस सोसाइटी नीमच की टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने रमेश माली के समाज सेवा में योगदान को याद करते हुए उनकी प्रेरणादायक जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। आयोजन समिति ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने की प्रतिबद्धता जताई। रक्तदान शिविर की सफलता ने रमेश माली की स्मृति को जीवंत कर दिया और समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया। रक्तदान शिविर में 14 युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया तथा 3 महिलाओं ने भी रक्तदान किया। शिविर में रेडक्रॉस नीमच की टीम में आये स्टाफ ने भी रक्तदान कर जीवनरक्षक होने का आभास करवाया।
शिविर में जीवनरक्षक के डॉ मथुरालाल धाकड़,अमृतलाल बंडी, अशोक सोनी,प्रदीप व्यास,लोकेश जायसवाल,लोकेश आर्य,प्रवीण शर्मा समाज सेवी जगन्नाथ सोलंकी,मार्तंड राव मराठा,प्रकाश कुमावत,विमल वया,रमेश उपाध्याय,रमेश पारीक, घनश्याम माली,अमित खण्डेलवाल, रियाज,सुभाष पाटीदार,देवीलाल कुमावत, विजय माली, रोहित माली, राहुल माली,तथा परिवारजन उपस्थित रहे। शिविर में रेडक्रॉस सोसायटी,नीमच के सत्येंद्र सिंह राठौड़ एवं टीम द्वारा रक्त कलेक्शन किया गया।
राष्ट्रीय मानवाधिकार और एंटी करप्शन मिशन संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी सैयद एजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिपी आर्य द्वारा स्व. रमेश माली के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए याद किया व अपनी बातों को रखते हुए कहा कि उनके समाज हित के कार्यों को कभी बुलाया नहीं जा सकता यह पहले एक ऐसे व्यक्ति थे जिनके पास संगठन की सदस्यता न होते हुए भी संगठन के प्रति हमेशा तैयार खड़े मिलते थे आज उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है लेकिन आज यह रक्तदान शिविर से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है आगे अपने शब्दों में कहां की संगठन हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ा हुआ है। साथ ही आगे प्रदेश भर के लिए संदेश दिया कि……
सच्ची समाज सेवा क्या है?
किसी मनुष्य को जीवन जीने,की आदर्श शैली सीखने की सद्बुद्धि । उनमें राष्ट्र निष्ठा सामाज निष्ठा विकसित करने और संस्कृति को सही ढ़ंग से समझने की सद्बुद्धि जगाना । आज समाज की सबसे बड़ी सेवा है ।
क्योंकि मनुष्य ने नासमझी के कारण अपने लिए भयानक संकट खड़े कर लिए हैं ।
उसकी राष्ट्र और मानवता के प्रति असीम संवेदना उदारता और कर्तव्य परायणता के भाव जगाना। क्योंकि मनुष्य केवल व्यक्तिगत रूप से कभी सुखी नहिं रह सकता। दुर्भावना और स्वार्थपरता बढ़ी तो आज के जितने भी भौतिक सुख साधन हैं और संपदा भी उसके विनाश का कारण ही बनेंगे। क्योंकि पैसा मनुष्य की आवश्यकता तो हैं पर सदाशयता और आदर्शों से प्रेम उसकी सबसे बड़ी सम्पदा हैं। जिसके बिना वह रह ही नहिं सकता । इसलिए जो करें राष्ट्र हित में करें समाज के हित में करें मानवता के हित में करें यही धर्म का वास्तविक स्वरुप है । यह समाज ही ईश्वर का प्रत्यक्ष स्वरुप है ।
इस आयोजन में प्रदेश मीडिया प्रभारी सैयद ऐजाज़ प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष बाकीर हुसैन मनोज कोठारी हेमंत सालवी महिला ब्लॉक अध्यक्ष फिरदौश बानो ब्लॉक लीगल एडवाइजर रेखा कटारा ब्लड यूनिटी संभाग अध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार जिला अध्यक्ष रवि राठोड़ कन्हैया लाल पाटीदार सविता पाटीदार व काई पदाधिकारी महिला एवं पुरुष ने इस शिविर के आयोजन में शिरकत कर स्व. रमेश माली की छवि पर फूल माला के साथ श्रद्धांजलि दी व उनके समाज हित के कार्यो को याद किया साथ ही संगठन के पदाधिकारीयो ने भी रक्तदान किया ।



