Voice of Pratapgarh News ✍️ महावीर चन्द्र
सिरोही/ आबुरोड़। जिले में हाल ही चनार गांव में विधुत लाइन 11 हजार kv की लाइन में फाल्ट से घरेलू लाइन में घरों में करंट दौड़ने से चनार निवासी कालूराम प्रजापत की करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी कालूराम प्रजापत अपने घर मे एकमात्र कमाने व परिवार को संभालने वाला था कुछ वर्ष पूर्व छोटे भाई का भी एक्सीडेंट में देहांत हो गया था व परिवार के एकमात्र सहारे के इस प्रकार कालकवलित होने की सूचना भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा द्वारा जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी व पूर्व विधायक जगसीराम कोली को देने पर सांसद लुम्बाराम चौधरी , पूर्व विधायक जगसीराम कोली , किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह परिवार को सांत्वना देने चनार स्थित निवास पर पधारे व सरकार की ओर से हरसम्भव मदद दिलवाने की दिलासा दिलाई
सांसद लुम्बाराम चौधरी ने परिवार को ढांढस देते हुए कहा कि आपके इस दुख में हम आपके साथ है व बच्चो व परिवारजन के लिए राज्य व केंद्र सरकार से हर योजना का लाभ दिलवाया जाएगा
पूर्व विधायक जगसीराम कोली ने भी परिवारजन को इस दुखद घटना में राज्य सरकार व मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गणपत सिंह ने बच्चो को पालनहार सहित विभिन्न राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का भरोसा दिलाया
मण्डल अध्यक्ष गणेश बंजारा ने बताया कि मृतक कालूराम के परिवार में 4 बच्चियां व 1 बच्चा तथा विधवा माता व विधवा पत्नी है जिसके राज्य सरकार व केंद्र सरकार की समस्त योजनाओ से मिलने वाली सहायता हेतु ग्रामीण मंडल द्वारा हर सम्भव सहायता की जाएगी
पूर्व मण्डल अध्यक्ष नगाराम देवासी ने भी परिवार को सांत्वना दी भाजपा नेता सुनील शर्मा , बाबूलाल छिपा ,राहुल प्रजापति, शैलेश राठौड़, नेतिराम देवासी , युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश प्रजापत डाक , व प्रजापत समाज के वरिस्टजन व समाजबंधु मौजूद रहे।



