Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता
सोशल ऑडिट BRP/ VRP द्वारा की विकास अधिकारी लालसोट को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन देकर 3 साल से पिछला बकाया मानदेय का भुगतान करवाने व BRP VRP को स्थाई रूप से लगाए जाने एवं मासिक वेतन दिया जाने के बारे में अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि हम लगातार 3 साल से सामाजिक अंकेक्षण कर रहे हैं, जिसमें जल कल्याणकारी योजनाएं जैसे पीएम आवास ,15 वित्त आयोग ,मिड डे मील में नरेगा स्वच्छ भारत आदि हम लगातार 3 साल से सामाजिक अंकेक्षण करते आ रहे हैं और हमारा भुगतान आज तक नहीं किया गया है। हमारा भुगतान जल्द किया जाए और हमारी तीनों मांगों को पूरी की जाए हमें पिछली सरकार ने विश्वास दिलाया था हमारी मांगों को लेकर लेकिन वह पूरी नहीं कर पाई। युवा साथियों के साथ खिलवाड़ किया गया है अतःहमें 30 दिन का काम दिलवाने और पुराना बकाया समय पर मानदेय दिलवाने का आदेश जारी करे और हमारी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करें। इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा, मनीषा कुमारी मीणा, दिलराज मीना, अनीता बाई चक्रधारी, राजेश मीणा ,राहुल जांगिड़, कांता जांगिड़,राकेश कुमार मीणा, सुनीता बेरवा ,धूलचंद मीणा ,रेखा मीणा ,आरती बैरवा, समस्त वीआईपी //बीआरपी ब्लॉक लालसोट मौजूद रहे।



