तिलक व आजाद के शौर्य से ली प्रेरणा

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिवस पर भगतसिंह आभामंडल द्वारा शौर्य स्मरण दिवस मनाया गया। आभामंडल संयोजक अमन शर्मा राजपूर्ण ने बताया की स्वराज के प्रति अटूट विश्वास तिलक के जीवन से हमें सीखना चाहिए। स्वराज स्वतंत्रता की आधारशिला है। अमन राजपूर्ण द्वारा आजाद के जीवन पर शौर्य काव्य प्रस्तुत किया गया।
आभामंडल अध्यक्ष लखन पाटोदिया द्वारा शहिदों के विचारों को आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया व इस पर चलने का आह्वान किया, उन्होंने आभामंडल का विजन युवाओं के समक्ष रखा।
इस अवसर पर राहुल गौतम, लक्ष्मीकांत शर्मा, लोकेश , यश , बाबूलाल, लल्लूराम सैनी , मोहित जोशी आदि उपस्थित रहे।

Recent Posts