Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह
प्रतापगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मणदास के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड अभियान के क्रम में बनवारीलाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ एवं हेरम्ब जोशी वृत्ताधिकारी प्रतापगढ़ के मार्गदर्शन में दीपक कुमार उ.नि थानाधिकारी रठांजना मय जाप्ता द्वारा दौराने गस्त 463 किलो 25 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त वाहन पीकअप को जब्त कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जब्त डोडाचुरा की अनुमानित बाजार कीमत 69 लाख 45 हजार 375 रूपये है।
थानाधिकारी ने बताया कि दिनांक 28.07.2024 को थाना रठांजना मय जाप्ता द्वारा रात्रीकालीन गस्त के दौरान छोटा मजेसरीया से करीब एक किलोमीटर पहले रास्ते के साईड में एक सफेद रंग की पीकअप खडी दिखाई दी। उक्त पीकअप के आगे की नम्बर प्लेट पर आरजे 27 जीई 3725 नम्बर अंकित हो पीकअप के अन्दर कोई व्यक्ति नजर नहीं आया।पीकअप की तलाशी ली गई तो पीकअप के अन्दर 21 प्लास्टिक के कटटो में 463 किलो 25 ग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ मिला जिसको वजह सबुत मौके पर जब्त किया गया व घटना में प्रयुक्त वाहन पीकअप नम्बर आरजे 27 जीई 3725 को जब्त किया गया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना हाजा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। थाना हाजा पर टीमें गठित कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है। डोडाचूरा को जब्त करने में थानाधिकारी दीपक कुमार उ.नि मय टीम की विशेष भुमिका रही।



