जिले में स्थित राप्रावि उम्बाडा के भवन में दो कमरे वह भी जर्जर, गांव में जाने को सड़क ही नहीं  प्रशासन बेखबर 

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ विरेन्द्र टेलर 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय उम्बाडा भवन में दो कमरे दोनो ही जर्जर,गांव में जाने के लिए सड़क ही नही

ग्राम पंचायत का क्षेत्रफल और जनसंख्या अधिक

प्रतापगढ़ जिले में अव्यवस्थाएं चरम पर सिर्फ कागजों में हो रही वाहवाही, धरातल पर जाकर देखें तो मामला गोल।

प्रतापगढ़। उपखंड पीपलखूंट के ग्राम पंचायत डुंगलावानी का राजकीय प्राथमिक विद्यालय भवन पूर्ण रूप से जर्जर हालत में है।विद्यालय में कुल 50 से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हे,ओर दो कमरे हे दोनो की स्थिति गंभीर हे।पूर्व जिला परिषद सदस्य पायलट ने बताया जर्जर भवन होने से पढ़ने वाले विद्यार्थियों को खतरा हे क्युकी भवन कभी भी गिर सकता हे,इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया गया हे किंतु आज तक कोई अधिकारी निरक्षण पर नही आया हे।

वही उम्बाडा राजस्व गांव होने से यहां की जनसंख्या 1000 से अधिक हे और क्षेत्रफल भी काफी लंबा हे। स्थानीय सरपंच द्वारा सड़क तो बनाई गई हे किंतु क्षेत्रफल ज्यादा होने से गांव में अभी तक पूरे गांव में सड़क नही बनी जिससे कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हे।
ग्रामीणों द्वारा सरकार से जर्जर विद्यालय भवन को सुदृढ़ करने एवम् गांव में डामरीकरण कराने की मांग करी हे।

Recent Posts