लोधा समाज के रामलाल की हत्या पर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

हत्या के आरोपी खनन माफियाओं को फांसी की मांग

चित्तौड़गढ़। अवैध बजरी खनन माफिया को पकड़वाने एवं अवैध बजरी खनन को रोक कर सरकार की मदद करने वाले तथा पूर्व से ही पुलिस में अपराधियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करा अपनी जान-माल की हत्या की आशंका करने वाले ने वाले शाहपुरा भीलवाड़ा जिले के फुलिया थाना निवासी लोधा समाज के कृषक रामलाल की बजरी माफियाओं द्वारा हत्या किये जाने के विरोध में स्थानीय लोधा समाज द्वारा राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर फास्टट्रेक कोर्ट में मामला चला कर अपराधियो को फांसी देने तथा परिवार जनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।
प्रांत प्रचार मंत्री शिवप्रकाश लोधा ने राज्यपाल के नाम दिये ज्ञापन में बताया कि 28 जुलाई रविवार मध्य रात्रि को रामलाल लोधा अपने खेत की रखवाली हमेशा की तरह कर रहा था। रात्रि को अवैध बजरी माफिया खेत के नीचे नदी से ट्रैक्टर-जेसीबी से खनन कर रहे थे। रामलाल ने उन्हें रोका, उन अवैध बजरी माफिया/असामाजिक तत्वों ने मिलकर रामलाल लोधा को मारने की नियत से योजनाबद्ध तरीके से लोहे की छड़ो व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घटना से दो दिन पहले अवैध बजरी दोहन कर रहे लोगो के खिलाफ नामजद शिकायत की व अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की, किन्तु कोई कार्यवाही नहीं हुई। हत्या के बाद उल्टा केस को हल्का कराने की नियत से वाहन दुर्घटना बताया जा रहा है।
प्रांत प्रचार मंत्री शिव प्रकाश लोधा के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष देवीलाल, सोहन पटेल लालजी का खेड़ा, राजू पंचवटी, श्याम धनेत, हरिश घोसुंडा, उदय लक्ष्मीपुरा, रतन बिलिया, शंकर मानपुरा, फुलचंद, शांतिलाल, दीपक, देवीलाल, पवन, हीरालाल, आदि ने 50 लाख मुआवजा, परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी, अपराधियो को फांसी व उनकी प्रॉपर्टी सीज कर बुलडोजर चलाने सहित रामलाल द्वारा सरकारी सम्पति की रक्षा करते हुए हत्या होने से रामलाल को शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग की।

Recent Posts