भाजपा नगर मण्डल ने किया वृक्षारोपण कार्य

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

सिरोही। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आह्नान पर हरियाली तीज के पर्व पर भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ के तत्वाधान में शमशान रोड के निकट व आदर्श विद्या मंदिर रोड के दोनों तरफ वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया।
मण्डल अध्यक्ष मनीष परसाई ने बताया कि “1 पेड़ माँ के नाम” के तहत आज हरियाली तीज के पावन पर्व पर नगर मण्डल की तरफ से पेड़ लगाकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया। प्रधानमंत्री मोदी  ने 5 जून को वर्ल्ड इनवायरमेंट डे यानी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ कैपेंन लॉन्च किया था।
सबसे ज्यादा पेड़ लगाने का रिकाॅर्ड मध्य प्रदेश में बना था। वहीं, असम के नाम पौधे लगाने और उनके संरक्षण में 9 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने कहा देशवासियों को ग्लोबल वॉर्मिंग जैसी चुनौतियों से बचने के लिए पूरे देश में प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का अभिनव आह्वान किया था,इसी अभियान को देशवासियों ने पर्व मानकर पूरा किया,इसी संदर्भ में पूरे देश मे पेड़ लगाने को लेकर काफी रिकॉर्ड भी बनाये है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष मनीष परसाई,नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, महामंत्री दिपेश अग्रवाल,राधेश्याम शाक्य,हरेंद्र सिंह,चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ महावीर बंसल,उपाध्यक्ष मुकेश मोदी,प्रेम सिंह,राजेन्द्र गहलोत,प्रीति वाजपेयी,मंत्री देवेंद्र निगम,अशोक माली,रवि पटेल,राजीव मारू, आईटी प्रभारी पुलिन छंगाणी,पार्षद इम्मामुदिन घोषी,मोहन बंजारा,चंद्ररेखा अग्रवाल,पूर्व पार्षद मदन कोली,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निखिल कुमावत,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष लतीफ खान,सूर्यप्रताप सिंह,भेरूलाल गोयल आदि उपस्थित रहे।

Recent Posts