हरियाली तीज पर्व पर अग्रवाल महिला मंडल ने किया भव्य मेले का आयोजन

 

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

सिरोही। आबुरोड़ आज हर वर्ष की भांति हरियाली तीज पर अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रवाल समाज ट्रस्ट के तत्वावधान में अग्रवाल विष्णु धर्मशाला में भव्य मेले का आयोजन किया।
अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष सुनीता जैन ने बताया कि अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर मेले की शरुआत की।इस दौरान अग्रवाल महिला मंडल द्वारा अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नेमीचंद  अग्रवाल,उपाध्यक्ष मुरारीलाल  अग्रवाल,महामंत्री शम्बूलाल  अग्रवाल,मंत्री प्रदीप कुमार मित्तल,कोषाध्यक्ष विनय अग्रवाल, ऑडिटर अखिलेश  अग्रवाल का माला पहनाकर स्वागत एवम बहुमान किया।मेले के दौरान ब्यावली महिलाओं का स्वागत एवम सम्मान किया व उन्हें उपहार वितरित किये गए।
अग्रवाल महिला मंडल की महामंत्री उमा ओरिया ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी कपूरचंद अग्रवाल सुहागन जेवेलर्स ने महिलाओं को उपहार दिए,अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल द्वारा अल्पाहार,उपाध्यक्ष मुरारीलाल अग्रवाल की तरफ से शीतल पेय,महामंत्री शम्बूलाल अग्रवाल की तरफ से उफरेवम अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी अलग अलग व्यवस्था एवम सहयोग किया गया।
मेले की संयोजक ममता अग्रवाल एवम विमला सिंघल ने बताया कि इस मेले में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,अनेको खाने पीने के व्यंजनों के स्टालों ने महिलाओं को खासा आकर्षित किया। महिलाओ के लिए आर्टिफिशियल जेवेलेरी,राखी ,लेडीज कुर्ती सहित अन्य स्टालों पर खासा भीड़ रही और महिलाएं खरीददारी करती रही।मेले के दौरान पानी पतासे,सैंडविच, दाबेली,पाव भाजी, आइस क्रीम, के स्टालों पर खूब भीड़ लगी।मेले के दौरान सभी महिलाओं से प्रश्न पूछे गए एवम सही जवाब देने वाली महिलाओं को भी आकर्षक इनाम दिए गए।
मेले मैं छाया गर्ग एवम सांची अग्रवाल ने बताया कि इस मेले का आकर्षण सेल्फी पॉइंट रहा,जिसपे महिलाओ की बहुत भीड़ रही,महिलाएं सेल्फी पॉइंट पर फ़ोटो खिंचवाने को लेकर बहुत उत्साहित रही। मेले के दौरान हाऊजी सहित विभिन्न आकर्षक एवम मनोरंजक खेलो ने महिलाओं को बहुत लुभाया ,जिसका महिलाओ ने बहुत लुत्फ उठाया।महिलाओ ने म्यूजिक पर डांस करके बहुत धूम मचाई व मेले का भरपूर लुत्फ एवम आनंद लिया।
महिला मंडल की पदाधिकारी रश्मि गुप्ता, मंजू सिंघल,मुदिता अग्रवाल एवम बीना अग्रवाल ने मेले की पूरी व्यवस्था संभाली।

Recent Posts