Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। श्री खाटू श्याम सेवा समिति रजिस्टर्ड ट्रस्ट लालसोट के सानिध्य में श्री श्याम मित्र मंडल लालसोट की 29वीं पैदल यात्रा 11 अगस्त 2024 रविवार को प्रातः 8:00 बजे श्याम मंदिर गंगापुर रोड लालसोट से निशांन पूजा के साथ निशान हाथों में लेकर शहर के प्रमुख बाजारों से होती हुई डीडवाना रामगढ़ बस्सी जयपुर रामपुरा डाबड़ी गोविंदगढ़ रिंग्स होती हुई 17 अगस्त 2024 को खाटू श्याम पहुंचेगी वहां पर वृंदावन धाम धर्मशाला में विशाल भंडारा किया जाएगा। पदयात्रा को लेकर श्याम मित्र मंडल श्याम महिला मंडल मैं भारी उत्साह का माहौल है पदयात्रा सन 1995 से लेकर आज तक निरंतर श्याम भक्तों के साथ जा रही है पदयात्रा के दौरान श्याम भक्त महिला और पुरुष भजन गाते बाबा का गुणगान करते हुए चलते हैं रास्ते में भक्तों को जगह-जगह श्याम प्रेमियों के द्वारा अल्पाहार भंडारे जलपान फलाहार आदि की व्यवस्था भी की जाती है। यह जानकारी मित्र मंडल के अध्यक्ष मनीष नटरानी दी



