Voice of pratapgarh news✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। श्री खाटू श्याम सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के सानिध्य में श्री श्याम मित्र मंडल लालसोट की 29वीं पदयात्रा आज प्रातः 8:00 बजे पंडित कैलाश चंद शर्मा के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर श्याम एक्समंदिर गंगापुर रोड लालसोट से रवाना हुई लालसोट में भारी बारिश के बीच आज श्याम भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा गया शहर के बाजारों में बारिश के पानी के बीच श्याम भक्त झूमते नाचते बाबा का गुणगान करते हुए गए इस दौरान श्याम मंदिर मंदिर में बाबा को कोलकाता के फूलों से विशेष श्रंगार कर सजाया गया तथा यात्रा के साथ चलने वाले बाबा श्याम के रथ को अलौकिक श्रृंगार किया गया बाजार में नगर वासियों के भारी उत्साह से सभी जगह यात्रियों का पुष्प वर्षा इत्र वर्ष से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुभाष भिवाल ,मनीष नाटाणी, रमन शर्मा ,ओम प्रकाश शर्मा, राजेश चौधरी ,अशोक पंसारी, प्रकाश जोशी, रोहित पंसारी, हैप्पी जोशी ,अर्पित खंडेलवाल, शंकर माली ,चिरंजी सैनी, विष्णु पानी वाला ,हजारी सैनी, हंसराज गुप्ता ,कमलेश डीडवाना, अविनाश शर्मा ,रामकेश सैनी, धर्मेंद्र अग्रवाल ,कैलाश शर्मा, राजू चौधरी, रघु मिश्रा, मुकेश जोशी, विनोद जागा ,मुक्त शर्मा, बबली शर्मा ,मीनाक्षी जोशी ,शिखा बढ़ेरा, मंजू चौधरी पंडित जितेंद्र शर्माआदि पदयात्रा के दौरान मौजूद रहे! यह जानकारी सुभाष ठाकुरिया ने द्वारा दी गई है।



