स्वामी विवेकानंद सेमीनार दिनांक 13 अगस्त को APC कॉलेज प्रांगण मे प्रातः 11 बजे आयोजित होगी

Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह

प्रतापगढ। स्वामी विवेकानंद केन्द्र जयपुर के निर्देशानुसार भारत के महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जीवनी, तथा उनके जीवनकाल में किये गये कार्यों व उनके द्वारा दी गई प्रेरणाओं के विषय पर एक महत्वपूर्ण सेमीनार दिनांक 13 अगस्त, 2024 को APC कॉलेज प्रांगण मे प्रातः 11 बजे आयोजित होगी ।

यह जानकारी देते हुए जिला संयोजक- स्वामी विवेकानंद रथ यात्रा जिला समिति प्रतापगढ डी.डी.सिंह राणावत ने बताया कि स्वमी विवेकानंद केन्द्र जयपुर के निर्देशानुसार भारत के महान विचारक, समाज एवं युवाओं के पथ प्रदर्शक एवं मार्गदर्शक स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके जीवन के महत्वपूर्ण कार्य , कार्यशैली से मिलने वाली प्रेरणाओं पर एक सेमीनार का आयोजन स्वामी विवेकानंद केन्द्र के उदयपुर सम्भाग प्रभारी सेवानिवृत्त एयरफोर्स आफिसर विंग कमांडर डाः पुष्कर सकलेचा के आतिथ्य में दिनांक 13 अगस्त, 2024 , मंगलवार को APC कॉलेज, नीमच रोङ, प्रतापगढ मे उनके सौजन्य से रखा गया है सेवा निवृत्त विंग कमांडर डाः सकलेचा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता होंगें ।
इस सेमीनार मे प्रबुद्ध जनो व युवाओं से भाग लेने के लिए आग्रह करते है ।

Recent Posts