Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह
प्रतापगढ़। जिले के धरियावद में पत्रकारिता जगत में रहकर पत्रकारों में लिखने के प्रति अलख जागते हुए ईमानदारी व बेदाग छवि से अपने पत्रकारिता में अहम भूमिका निभाते चले आ रहे पत्रकार सैयद एजाज प्रतापगढ़ जिले के धरियावद निवासी को कर्मठता व ईमानदारी को देखते हुए भारतीय मीडिया महासंघ ने प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। भारतीय मीडिया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र खरे के निर्देशन व उपाध्यक्ष सुल्तान आब्दी की प्रबल संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष शादीक अली ने प्रदेश भर में अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राजेश कुमावत प्रदेश सचिव की अनुशंसा पर सैयद एजाज को प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर नियुक्ति पत्र सोपा गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सैयद एजाज ने आस्वस्थ किया कि प्रतापगढ़ जिले में मजबूत साथियों की कार्यकारिणी बना कर साथियों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य करूंगा संगठन को मजबूती देकर राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी के हाथों को मजबूत करूंगा साथ ही पत्रकारों की समस्या एवं सुरक्षा को लेकर सदैव तत्पर रहने की बात रखी। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी शुभचिंतकों व चाहने वालों ने सोशल मीडिया के जरिए सैयद को शुभकामनाएं दी व कई लोग बधाइयां देने पहुचे।
इसी क्रम में आगे आपको जानकारी दे दे की सैयद एजाज पत्रकारिता के साथ-साथ हमेशा समाज सेवा हित के कार्यों में भी तत्पर रहते हैं कई दुखी बेसहारा लोगों की मदद कर चुके है कोरोना काल में भी कई सेवाएं दे चुके हैं साथ ही प्रदेश भर में कहीं पर भी मरीज को रक्त की जरूरत पढ़ने पर उनकी मदद को हमेशा तैयार रहते है सैयद कई संगठन से जुड़कर कार्य कर चुके हैं साथ ही राजस्थान में बड़ी जिम्मेदारी पर भी कार्य कर रहे हैं जो कि राष्ट्रीय मानवाधिकार एन्ड एंटी करप्शन मिशन संगठन में प्रदेश कोर कमेटी सदस्य व प्रदेश मीडिया प्रभारी का पद संभाले हुए हैं।



