Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ़। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक अभयपुर पंचायत घाटा के मंगोदड़ा गांव में हुई। बैठक की शुरुआत आचार्य पद्धति से की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को आज के पाकिस्तान, बांग्लादेश, कंबोडिया, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान, तिब्बत आदि देशों को एक धागे में पीरोकर उन्हें भगवा ध्वज के नीचे लाकर अखंड भारत निर्माण करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष शिवप्रकाश लोधा, नगर गोरक्षा अध्यक्ष हिमांशु जैन, नगर संपर्क प्रमुख लोकेश साहू के नेतृत्व में मंगोदड़ा ग्राम अध्यक्ष पद पर रतन सिंह को मनोनीत कर शीघ्र की कार्यकारिणी विस्तार के निर्देश दिये। बैठक में मुकेश लोधा, रामप्रसाद वैष्णव, नरपत सिंह, मान सिंह, नवल सिंह, विष्णु वैष्णव, सत्यनारायण सिंह, बलवंत सिंह, नारायण सिंह, प्रहलाद सिंह, राजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, भेरूलाल, मुकेश लाल सहित कई ग्रामवासियों ने अखंड भारत का संकल्प दोहराया।



