सीताराम महाराज डीडवाना में झूला कार्यक्रम की हुई शारदा पूजन से शुरुआत

 

Voice of pratapgarh news महेश कुमार गुप्ता

दौसा। लालसोट के डीडवाना ग्राम पंचायत में रक्षाबंधन पर्व पर आयोजित होने वाली तीन दिवसीय श्रावण झूला महोत्सव कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार देर रात को हुआ जिसमें बाहर से बुलाए गए कलाकारों, लेडिज डांसर सोनीका राय, माही राय, मोनिका, मल्लिका अलवर ने फिल्मी ,राजस्थानी, धार्मिक गीतों पर नृत्य करके दर्शकों की वाहवाही लूटी।

नेहरू शाला के खेल मैदान में दर्शको का मनोरंजन लेडिज कलाकारों, हास्य कलाकारों के द्वारा किया जा रहा है! कार्यक्रम के दौरान कमेटी संरक्षक बद्री चोपड़ा, जगदीश डूंगरी,अध्यक्ष राकेश समोत्या सहित मुरारी
पुरोहित, मुरारी पटेल,हनुमान शर्मा, प्रकाश चोपड़ा, मुरारी पाटीवाल, अजय शर्मा, सूरजमला, भागीरथ सोनी, बाबू ईरानी, प्रकाश पटेल, हेमू जांगिड़, अनुराग पंडा, विशाल पटेल, मनीष जांगिड़, कपिल जैमन, श्याम बोहरा, अशोक पटेल, मुकेशधारी, संतोष साहू, राकेश पाटीवाला सहित गांव के हजारों दर्शकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। इस कार्यक्रम को दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर, जयपुर तक के दर्शक देखने आते हैं।

Recent Posts