कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में किया कार्य का बहिष्कार

 

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। लालसोट / कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में शनिवार को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालसोट के डॉक्टर्स ने कार्य 24 घंटे बहिष्कार कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने के लिए विरोध-प्रदर्शन किया। डॉक्टर्स 24 घंटे की हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार लग गई। है जिससे दर-दर भटकने पर भी मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा। मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने से काफी परेशानियां उठानी पड़ी। विरोध-प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स ने ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हुई हत्या की कड़े शब्दों में निंदा की। इस दौरान डॉक्टर्स ने दो मिनट का मौन रखकर आत्मा शांति की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर डॉ. यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार सेहरा, डॉ. प्रमोद जैन, प्रकाश सेहरा , डॉ. उमाशंकर मीणा, डॉ. साक्षी कुमावत,डॉ. सविता चौधरी, डॉ. विष्णु सोनी, डॉ. अक्षय शर्मा, डॉ. पवन जैन सहित अनेक चिकित्साकर्मी मय स्टाफ मौजूद थे।

Recent Posts