भारत बंद के दौरान मंडफिया सांवलिया जी शांतिपूर्ण बंद रहा

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़ । मंडफिया सांवलिया जी के अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ने आज भारत बंद किया इस के चलते मंडफिया सांवलिया जी के एससी एसटी के सभी साथियो ने मिलकर इस में हिसा लिया जो 1 अगस्त 2024 को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया है एससी एसटी में उप वर्गीकरण और किर्मीलेयर को खारिज करने के लिए आज संपूर्ण भारत बंद किया गया था। जिसके चलते मंडफिया सांवलिया जी के समस्त एससी एसटी ने मिलकर राष्ट्रपति के नाम एडीएम को ज्ञापन दिया है बालू नायक मोखमपुरा बताया कि वर्तमान में मौजुदा केंद्र की सरकार को भी कहा है कि सुप्रीम कोर्ट को आदेश देकर अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति मैं उप वर्गीकरण और किर्मीलेयर के आदेश को ख़त्म किया जाए।
बंद के दौरान महिला विंग पूजा नायक अनिल नायक लोकेश भीम नगर,मदन रेगर राहुल बेरवा श्याम मेघवाल गणेश वाल्मीकि मदन खटीक रामचंद्र रेगर, कैलाश रेगर, सोहनलाल मेघवाल, राजू रेगर बाबू रेगर कमलेश रेगर, देवराज मेघवाल, दशरथ खटीक कन्हैयालाल खटीक, वर्दी चंद जी खटीक, बाबू मेघवाल, सवाई लाल रेगर गोविंद रेगर गोपाल जटिया भेरू जटिया कमलेश रेगर
आदि अंबेडकर मंच के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Recent Posts