श्री गणपति महोत्सव समिति की बैठक हुई सम्पन्न 5 दिवसीय गणपति महोत्सव मनाने की तैयारियों शुरू

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

माउंट आबू। आगामी 07 सितंबर 2024 से 5 दिवसीय श्री गणेश चतुर्थी का आयोजन श्री गणपति महोत्सव समिति एवं शिव सेना, आबू पर्वत के तत्वावधान में शहर के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन, सामूहिक महोत्सव मनाए जाने को लेकर नगरपालिका पुस्तकालय भवन में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंचासिन समिति अध्यक्ष देवेंद्र जानी, शिवसेना पदाधिकारी दीपक त्रिपाठी, समिति उपाध्यक्ष मांगीलाल काबरा, सचिव सुरेश थिंगर, शिव सेना नगर प्रमुख प्रशांत सिंह उपस्थित रहे। जिसमें श्री गणपति महोत्सव समिति की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से देवेंद्र जानी को श्री गणपति महोत्सव समिति का अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर मांगीलाल काबरा, प्रवीण सिंह परमार, राजकुमार राणा, देवेंद्र सिंह भण्डारी, प्रहलाद जयसवाल को नियुक्त किया गया। सचिव पद पर सुरेश थिंगर को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर सलिल कालमा एवं हेमबहादुर को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी पद पर अभिषेक थिंगर एवं उम्मेद सिंह राठौड़ को नियुक्त किया गया। आईटी सेल प्रभारी पद पर पर्वत सिंह को नियुक्त किया गया। बैठक में 07 सितंबर 2024 शहर भर में श्री गणपति स्थापना उत्सव के 5 दिवसीय उत्साह, उमंग एवं धार्मिक आस्था के रूप में मनाए जाने को लेकर बल दिया। सभी ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि सभी गणपति मंडलों में सभी प्रतिमाएं 4 फिट की लाई जाएगी। शोभायात्रा सहित पांडाल स्थल पर धार्मिक गीतों का उपयोग होगा। कोई भी आयोजन नशे का उपयोग नहीं करेंगे। विसर्जन शोभायात्रा में सभी मंडलों के रथ समय पर श्री धड़ाधड़ महादेव मंदिर पहुंचेंगे, सभी आयोजक मंडल उसका विशेष ध्यान रखेंगे। सभी आयोजन मंडल के कार्यकर्ता गणवेश एवं बेंच का उपयोग करेंगे। शोभायात्रा रथों पर आयोजन मंडल के बैनर लगे होंगे। सभी आयोजक मंडल 30 अगस्त 2024 तक महोत्सव आयोजन श्री गणपति।महोत्सव समिति को अनुमति प्रार्थना पत्र अवश्य रूप से देवें। सभी आयोजक अपने – अपने आयोजक मंडल के 5 सदस्यों की सूची देंगे उसमें से मात्र 2 व्यक्तियों को ही प्रतिमा विसर्जन हेतु जेटी स्थल पर आने की अनुमति होगी। फोटो युक्त आई कार्ड बनाए जाएंगे। बैठक में शिव सेना पदाधिकारी दीपक त्रिपाठी, प्रताप सिंह मकवाना, शिव सेना नगर प्रमुख प्रशांत सिंह, चिराग धनानी, पर्वत सिंह बारोड़, बृजेश शर्मा, युवा अध्यक्ष रमेश आलिका, अशोक भोपा, दीपक कुशवाह, इंद्र राणा, नरेश राणा, दीपक परिहार सहित संख्या में श्री गणपति महोत्सव समिति सदस्य, आयोजक शिवसेना कार्यकर्ता एवं विभिन्न श्री गणपति आयोजक मंडलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Recent Posts