भीलवाड़ा बवाल: बाजार बंद करवाया और जमकर की नारेबाजी, पुलिस ने भांजी लाठियां, 8 संदिग्धों को किया राउंडअप

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

जयपुर/ भीलवाड़ा। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक धार्मिक स्थल के बाहर घायल गोवंश मिलने के मामले में हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया था. वहीं, सोमवार को भी आक्रोशित हिंदू संगठनों से जुड़े युवाओ ने कुछ समय के लिए भीलवाड़ा शहर के बाजार बंद करवा दिए। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर बंद समर्थकों को खदेड़ा. जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने कहा कि अब तक इस मामले में आठ संदिग्धों को हिरासत मे लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, भीलवाड़ा जिला कलेक्टर नमित मेहता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

दरअसल, भीलवाड़ा शहर की शांत फिजा में जहर घोलने की कोशिश की गई. रविवार को संत महात्माओं, विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने धरना देकर ऐसा कृत्य करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिस पर रविवार देर रात भीलवाड़ा जिला कलेक्टर नमित मेहता व जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ, लेकिन सोमवार सुबह एक बार फिर शहर का माहौल गरमा गया। नाराज लोगों ने भीलवाड़ा जिला कारागृह के पास जेल चौराहे पर एकत्रित हो गए और विरोध दर्ज करवाते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. ऐसा कृत्य करने वाले को जल्द गिरफ्तार करते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की।

Recent Posts