Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार
उदयपुर /सलूंबर। श्री राष्ट्रीय सरदार पटेल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाटीदार मसोटीया व प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल नेजपुर ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें प्रदेश संयोजक समाजसेवी महेंद्र डांगी धताणा ने भगवानलाल पटेल धावड़िया को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया। भगवानलाल पटेल को उनके सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका के निर्माण को लेकर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई हैं। भगवानलाल के प्रदेश प्रभारी नियुक्त होने से समग्र पटेल पटीदार डांगी समाज में ख़ुशी की लहर व हर्ष व्याप्त हैं।



