Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
सिरोही। माउंट आबू में बारिश में तेज हवाओं के चलते पेड़ों के गिरने का सिलसिला जारी,
पातालेश्वर महादेव मंदिर माज गांव पुलिस स्टेशन मे तीन जगह हुई घटनाएं
माज गांव में कार पर गिरा खजूर का पेड़,
माउंट आबू नगर पालिका का आपदा दल हुआ सक्रिय,
पेड़ों को काटकर तुरंत हटाकर अवरुद्ध रास्तों को खोला,
माउंट आबू में पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण माउंट आबू में जगह-जगह खजूर के पेड़ों की गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। तीन जगह इस प्रकार की घटनाएं सुबह-सुबह सामने आई जिसको लेकर नगर पालिका का आपदा दल तुरंत मौके पर पहुंचा और पेड़ों को काटकर अवरुद्ध रास्ते को तुरंत खोला। पातालेश्वर महादेव मंदिर के पास वाले रोड पर एक पेड़ बीचों-बीच रोड पर गिर गया था जिसके कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया था। माउंट आबू नगर पालिका के आपदा दल को जब इसकी सूचना मिली तुरंत अपनी टीम के साथ आपदा दल मौके पर पहुंचा और इस पेड़ को काटकर हटाया गया।
पुलिस थाने के सामने दुकानों के ऊपर एक खजूर का पेड़ गिरा जिसे आपदा दल की टीम के द्वारा हटा लिया गया।
इस कार्य को नगर पालिका सहायक निरीक्षक राज किशोर के नेतृत्व में हरीश पंचाल, शंकर राणा, अल्केश गोयल, महेंद्र धारु, राजू आदि ने इस कार्य को अंजाम दिया। इसी प्रकार माउंट आबू माजगांव रुचि फ्लैट्स के पास एक खड़ी हुई कार के ऊपर खजूर का पेड़ गिर गया नगर पालिका आपदा टीम में के पर पहुंची थोड़ी देर में ही रास्ते को खोल दिया गया।



