Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह
प्रतापगढ़ । वसीठा धोबी समाज की ओर से भादवा बीज के पर्व पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। एक जानकारी देते हुवे वसीठा धोबी समाज जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र टांक एवं वसीठा धोबी समाज सेवा समिति अध्यक्ष वर्दीचंद बारोलिया ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भादवा बीज के अवसर पर वित्त वर्ष 2023- 2024 में वसीठा धोबी समाज के कक्षा एक से बारह तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 36 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
वसीठा धोबी समाज जिला प्रवक्ता मुकेश धोबी ने बताया कि वसीठा धोबी समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं को जिन्होंने वित्त वर्ष 2023- 2024 में कक्षा एक से बारह तक प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है कुल 36 छात्र छात्राओं को 4 सितंबर को रात्रि 8 बजे धोबी चौक स्थित गादी माता मंदिर परिसर में सामाजिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।



