बुधपुरा स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। भदेसर ब्लाक के नपानिया पीईईओ के अधिनस्थ राउप्रावि बुधपुरा में आज पूर्व राष्ट्रपति डाँ सर्व पल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रुप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आज विद्यार्थियों द्वारा स्वयं शिक्षक एवं शिक्षिका बनकर विद्यालय का संचालन एवं शिक्षण कार्य करवाया।शिक्षकों ने अपने कार्यालय कार्य निपटाये। विद्यालय में एक बाल सभा रखी गई। जिसमें विद्यार्थीयों ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार व्यक्त किये एवं सभी शिक्षकों को सम्मान स्वरूप कुकुम तिलक लगा कर पेन एवं स्मृति चिन्ह भेट किया। कार्यक्रम का संचालन बालिका महिमा कुंवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नारायण लाल कुमावत एवं शिक्षक सतीश कुमार, मीना सामरिया, बालुलाल सालवी तथा दिनेश रेगर आदि उपस्थित थे।

Recent Posts