Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
आबुरोड़। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई के नेतृत्व में जिले के प्रभारी मंत्री और राजस्थान सरकार में उधोग एवम युवा मामले विभाग राज्य मंत्री के के विश्नोई का रेलवे स्टेशन पर स्वागत एवम अभिनंदन किया।
मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने प्रभारी मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट में जो आबूरोड़ सामुदायिक भवन को क्रमोन्नत कर उप जिला अस्पताल घोषित किया था, उसके लिए पाण्डुरी में स्वीकृति मिल गयी है।परसाई ने आगे कहा आबूरोड़ में 1 ही आधार सेवा केंद्र है, लोगो को आधार की समस्या से बहुत ज़्यादा ग्रसित होना पड़ता है,आबूरोड़ में कम से कम 5 और आधार सेवा केंद्र की आवश्यकता है।
मंडल महामंत्री दिपेश अग्रवाल ने प्रभारी मंत्री का ध्यान अवगत कराते हुए बताया कि आबूरोड़ में चोरों का चारो तरफ आतंक है,चोरी की संख्या में रोज इजाफे हो रहे है,चोरीयो की रोकथाम में पॉलिसी व प्रशासन नाकाम साबित हुआ है।
मंडल महामंत्री राधेश्याम शक्य ने बताया कि प्रभारी मंत्री विश्नोई आबूरोड़ में आबु चैंबर ऑफ कॉमर्स एन्ड इंडस्ट्रीज के नवनिर्मित भवन के उद्धघाटन कार्यक्रम में पधारे है, इस कार्यकर्म के पश्चात वे दोपहर में जोधपुर के लिए रवाना हुए।
प्रभारी मंत्री ने कहा की मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजस्थान में सभी बजट में हुई घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा,इन हेतु सभी सरकारी अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए जा चुके है।आधार सेवा केंद्रों को लेकर भी दिल्ली में संबंधित विभाग से बात चल रही है,जल्दी निस्तारण हो जाएगा।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई,युवा नेता अरुण परसरामपुरिया, महामंत्री दिपेश अग्रवाल, राधेश्याम शाक्य,हरेंद्र सिंह,उपाध्यक्ष प्रेमसिंह लोधा,पूर्व अध्यक्ष भगवान दास ,मदन कोली,मीडिया प्रभारी पुलिन छंगाणी ,सूर्यप्रताप सिंह,पंकज कुमावत,शेखर माथुर आदि मौजूद रहे।



