Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
आबूरोड। शान्ति वन दानवाव राजकीय उच्च माध्यमिक प्रांगण में रंगा रंग कार्यक्रम के साथ किया गया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी ज्योतिर्मय शर्मा ने बताया कि जिला 68 वी स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का उद्धघाटन जगसी राम कोली पूर्व विधायक रेवदर ने विधिवत शुभारम्भ ध्वजारोहण एवं प्रतियोगियों को शपथ दिला कर किया । पूर्व विधायक जगसीराम ने अपने उध्बोधन में कहा कि खेलो द्वारा ही शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है । स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मन का निर्माण करता है इस अवसर पर लक्ष्मण सोलंकी, गणेश बंजारा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्य्क्ष, कैलाश जोशी , टूर्नामेंट पर्यवेक्षक सन्तोष कुमार चेला राम पंचाल उपस्तिथ रहे।
प्रतियोगिता की सचिव एवं प्रधानाचार्य रजनी श्रीवास्तव ने अपने ने प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में 17 वर्ष के समूह में 47 छात्र एवम 38 छात्राए ओर 19 वर्षीय समूह में 37 छात्र एवम 46 छात्राए भाग ले रहे हैं कुल मिलाकर 21 विद्यालय के 168 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट 10 निर्णायक
विभिन्न ग्रुप में एकल एवम डबल के मैच करवाएंगे ।
निर्णायकों में ईश्वर सिंह राव , वेर सिंह देवडा, महिपाल सिंह देवड़ा, सांवल सिंह, भंवर लाल मीणा , गौरीशंकर पुरोहित, जयशंकर पुरोहित , भावना पटेल, शरद सिंह रहंगे।
प्रताप राम संयोजक चयन समिति व निर्णायक मंडल द्वारा छात्रों का चयन किया जाएगा ।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य सीमा राठौड़ , बजरंग लाल मीणा, कल्पना बंसल, रेखा शर्मा, सैयद यास्मीन, मोहिनी देवी, सोनिया दवे , ममता शर्मा अशोक पुरोहित, चमन लाल सालोदिया, लता पँचवानी , सरिता मीणा , सरोज बाला शर्मा, भरत कुमार आदि उपस्तिथ रहे।



