6 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा जप्त,दो आरोपी गिरफ्तार

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान स्विफ्ट कार में परिवहन किया जा रहा अवैध 6 किलो 110 ग्राम गांजा जब्त करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार किया है। एक स्विफ्ट कार भी जब्त ।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में एवं रामेश्वर लाल पुलिस उप अधीक्षक वृत्त गंगरार के नेतृत्व में मादक पदार्थों की धरपकड अभियान में कार्यवाही करते हुये दिनांक 07 सितम्बर 2024 को श्यामराज सिह पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना राशमी द्वारा मय जाप्ते के हल्का थाना क्षेत्र मे गश्त कस्बा राशमी, पंचायत समिति चौराया, कोर्ट चौराया करता हुआ हुरडा वाले बाबा दरगाह तिराहा पहुंच नाकाबंदी शुरू की दौराने नाकाबंदी पुठवाडिया की तरफ से एक स्वीप्ट कार आई जिसमें चालक व पास वाली सीट पर एक व्यक्ति बैठे हुये नजर आये जिनको पास आने पर रोककर नाम पता पुछा तो चालक ने अपना नाम गोपाल पिता जमनालाल जाति गाडरी उम्र 24 साल निवासी बोरडा थाना पुर हाल गठिला खेडा थाना पुर जिला भीलवाडा व चालक के पास वाली सीट पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम सुखदेव पिता गोवर्धन जाति गुर्जर उम्र 40 साल निवासी राजपुरा थाना कारोई जिला भीलवाडा होना बताया एवं उक्त गोपाल गाडरी व सुखदेव गुर्जर के कब्जे शुदा स्वीप्ट कार की तलाशी लेने पर उक्त कार की डिक्की में रखे प्लास्टिक के कटटे की नियमानुसार तलाशी ली गई तो 6 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा मय प्लास्टीक के कटटे के जब्त किया गया। अवैध गांजा व इनके कब्जेशुदा स्वीप्ट कार को जब्त किया जाकर अभियुक्त के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।

Recent Posts