गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सांगारली पहुंचे 5000हजार पोधौ का लक्ष्य लेकर

 

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

आबूरोड। अनादरा पिछले एक दशक से पर्यावरण एवम् जीव रक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले , ग्रीनमैन के नाम से मशहूर , गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर साइक्लिस्ट नरपत सिंह शुक्रवार को सांगारली पहुंचे। यहां राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सांगारली ‘अ’ में ग्रीनमेन नरपत सिंह एवम् विद्यालय परिवार द्वारा पौधारोपण किया गया। इस मौके पर ग्रीनमैन में बताया की ग्रीन डेजर्ट संस्थान के तत्त्वावधान में पूरे प्रदेश में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पांच हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने हेतु यात्रा पर निकले है।इस अवसर पर विद्यालय के संस्था प्रधान बलवंत सिंह ,स्टाफ सदस्य यशवंत राजपुरोहित , जिग्नेश त्रिवेदी , मंगल सिंह, श्याम विश्नोई , गोपाल शर्मा ,कैलाशदान चारण समेत ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Recent Posts