आबू रोड सार्वजनिक गणेश महोत्सव एवं रक्षक ट्रस्ट द्वारा 39 वे सार्वजनिक गणेश महोत्सव के दूसरे दिन शाम में भजन के पश्चात रात्रि को भव्य महा आरती का आयोजन किया
Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
आबूरोड़। महा आरती से पूर्व ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन सुप्रिया ने गणपति के बारे में उपस्थित जन समूह को जानकारी दी तथा वहां पर सभी आयोजको का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
उसके पश्चात महा आरती के प्रायोजक अग्रवाल समाज अध्यक्ष नेमीचंद अग्रवाल, सागरमल अग्रवाल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल,कपूर चंद्र सुहागन ज्वेलर्स,राम , तनी सेठ जाएग, तरुण कुमार शंकर लाल हाथों में आरती प्रारंभ हुई महा आरती में उपस्थित सभी को लकी कुपन वितरण किए गए तथा लकी ड्रा के माध्यम से पांच इनाम निकाले गए जिसमें दो प्रेस,दो चांदी की गणेश की मूर्ति, एक सोने की गणेश की मूर्ति दी गई, इस दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरिया की जय घोष के साथ भक्ति मय होकर नाचते गाते नजर आए सार्वजनिक गणेश महोत्सव के अध्यक्ष उमेश छगानी एवं सचिव शैलेश ओरीया ने बताया कि 10 सितंबर को महा आरती के बाद भव्य ग्रुप गरबा प्रतियोगिता का आयोजन ओरिया विनोद मार्केटिंग ओरिया गाय का घी द्वारा आज़ाद मैदान मे रखा गया है उक्त प्रतियोगिता में शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र गुजरात से भी ग्रुप अपने गरबे का प्रदर्शन करेंगे इसमें विजेता उपविजेता को इनाम के अलावा सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें अच्छी टीम और बेस्ट गरबा करने वाली प्रतियोगी को भी अलग से पुरस्कृत किया जाएगा इसी के साथ ही 15 सितंबर को सेंट एनसलम स्कूल रीको कॉलोनी में आयोजित होने वाले विराट सांस्कृतिक संध्या के ऑडिशन 10 एवं 11 सितंबर को स्थानीय परशुराम भवन में रखा गया है जिसमें से चयनित प्रतियोगी 15 सितंबर को आयोजित होने वाली सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे जानकारी उमेश छ॔गानी अध्यक्ष,Sgms रक्षक ट्रस्ट दी



