Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
आबूरोड। खेलकुद प्रतियोगिताओ सहित शिक्षण पुरस्कार का होगा आयोजन- 10 से 16 सितम्बर तक होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं।
आबूरोड। जश्ने ईद मिलादुनबी पर्व को लेकर मुस्लिम वकफ कमेटी कि बैठक सदर हाजी सलीम खान कि अध्यक्षता मे मुस्लिम मुसाफिर खाने मे आयोजित कि गई। बैठक मे पर्व मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। कमेटी के लईक अहमद ने बताया कि मुस्लिम वक्फ कमेटी व मुस्लिम यूथ कमेटी के संयुक्त तत्वाधान मे पर्व के तहत 7 दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 10 सितम्बर मंगलवार को बालक बालिकाओ के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 11 सितम्बर बुधवार को महिला व बालिका वर्ग के लिए सलाद सज्जा प्रतियोगिता होगी। 11 सितम्बर बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता होगी। 12 सितम्बर गुरूवार को महिलाओ के लिए इजतेमाई मजलिश आयोजित कि जाएगी। 13 सितम्बर शुक्रवार को बालक बालिका वर्ग के लिए जनरल नॉलेज परीक्षा आयोजित कि जाएगी। 14 सितम्बर शनिवार को महिलाओ व बालिका वर्ग के लिए मेहंदी, रंगोली, व कुर्सी दौड आयोजित कि जाएगी। सदर हाजी सलीम खान ने बताया कि 2023-24 में कक्षा 1 से 12 में 80 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चो को शिक्षण पुरस्कार दिए जाएंगें। वही 15 सितम्बर को छोटी मस्जिद मे मदरसे के बच्चो की नाते रसूल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 16 सितम्बर को सुबह 8 बजे जामा मस्जिद से जुलुस रवाना होगा जो शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ इस्लामिया स्कूल पर समापन होगा। वही मौलानाओ द्वारा तकरीर पेश कि जाएगी। उसके बाद घोसी मोहल्ला पुरानी कोर्ट के बहार आम लंगर प्रसादी का आयोजन होगा। पर्व सफल बनाने को लेकर कमेटी के सदस्यो का जिम्मेदरियां सोपी गई। बैठक में सदर हाजी सलीम खान पठान, सचिव शोकत नागौरी, कोषाध्यक्ष सलीम अशरफी, नायब सदर गरीब मोहम्मद, आजाद कायमखानी, मुख्तार हुसैन जैदी,युनुश चंदीजा, एडवोकेट रईस कुरैशी, हाजी आबिद अली, लईक अहमद, रूस्तम खां, रफिक मोयल, ईमामुददीन मोयल, इब्राहिम मनिहार, शकूर भाटी, साजिद जाजम, इंसाफ खां, वहिद खान, हुसैन कायमखानी, डा. शेर मोहम्मद, इरफान बगवान, हमीद चंदीजा, मोहम्मद शाहिद भाटी सहित सभी मस्जिदो के मौलाना मोजूद रहे।



