नीलिया महादेव में अपने दोस्तों के साथ नहाने आया एक युवक डूबा

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार 

चित्तौड़गढ़। जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में आने वाले नीलिया महादेव में अपने दोस्तों के साथ नहाने आया एक युवक डूब गया। यह युवक तैरना नहीं जानता था फिर भी कुंड में उतर गया। सूचना मिलने पर स्थानीय और बाद में जिला मुख्यालय से सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया है। कुंड के पानी में युवक के शव की तलाश जारी है। यह युवक चित्तौड़गढ़ में मकान निर्माण में मजदूरी करता है। पुलिस ने परिजनों को भी इसकी सूचना दी है।

जानकारी में सामने भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ हाल चित्तौड़गढ़ के सेंथी निवासी अजय 18 पुत्र राजेंद्र भांबी मजदूरी करता है। अपने तीन अन्य साथियों के साथ वह सोमवार को नीलिया महादेव आया था। यह दोस्तों के साथ झरने के कुंड में नहाने के लिए उतर गया। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता है जबकि लगातार बरसात के कारण कुंड में झरने का वैग तेज है और कुंड में पानी भी काफी ऊंचाई पर है। ऐसे में अजय गहराई में चला गया तैरना नहीं जानने के कारण डूबने लगा। वहीं साथी भी उसे नहीं बचा पाए। इनके चिल्लाने पर मंदिर पर मौजूद लोगों ने बस्सी थाना पुलिस को सूचना दी। स्थानीय गोताखोर भी बुलाए।

Recent Posts