Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ डाक मंडल के चित्तौडगढ व प्रतापगढ़ जिलों के प्रत्येक डाकघर में पुरे सितम्बर माह तक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 10 वर्ष तक बालिकाओं के सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा रहे है |
अधीक्षक डाकघर एच.एल. बैरवा ने बताया कि सुकन्या समृद्धि खाते खोलने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के अधीन सभी डाकघरों में सुकन्या समृद्धि खाते खोलने हेतु विशेष काउंटर की व्यवस्था की गई है। साथ ही विशेष कैंप एवम मेलो का आयोजन भी पूरे सितम्बर में किया जायेगा। इस अभियान के तहत डाक विभाग के कर्मचायों द्वारा घर घर जाकर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा एवं साथ ही सुकन्या समृद्धि खाते खोले जायेंगे। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, चिकित्सालय से संपर्क किया जायेगा एवं साथ ही जन प्रतिनिधि, भामशाहों एवं सामाजिक संस्थाओं से इस योजना के अंतर्गत अधिकाधिक खाते खुलवाने हेतु आम जन को प्रेरित करने हेतु आग्रह किया जायेगा।
अधीक्षक डाकघर एच.एल.बैरवा ने बताया है कि यह खाता 10 वर्ष तक की बालिकाओं का खोला जा सकता है। यह योजना सरकार की सर्वाधिक ब्याज देने वाली योजना है। इस योजना में जमा राशी पर अभिभावकों को आयकर में छूट है तथा साथी ही किया गया निवेश शत प्रतिशत सुरक्षित है। खाता खुलवाने हेतु बिटिया का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अभिभावक की 2 फोटो आवश्यक है एवं मात्र 2 सौ 50 रूपए से खाता खुलवाया जा सकता है ।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अधिक से अधिक खाता खुलवाने के लिए 1 से 30 सितम्बर तक चित्तौडगढ़ मंडल में प्रधान डाकघर सहित 48 उपडाकघरों तथा 406 शाखा डाकघरो में अभियान के दौरान 10,000 खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है।



