Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ़। बेगू थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए 343.630 किलोग्राम अवैध अफिम डोडा चूरा सहित एक स्कार्पीयो गाड़ी को जब्त किया है ।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है इसी क्रम में थानाधिकारी बेगू को सूचना मिली कि बेगू थाना क्षेत्र में सरहद मेघनिवास गाव केे जंगल के कच्चे रास्ते पर लावारिस हालत में एक स्कार्पीयो गाड़ी पड़ी है, जिसमें अवैध डोडाचुरा भरा हुआ है जिस पर थानाधिकारी रविन्द्रसिह पु.नि. मय जाप्ते सहित सरहद मेघनिवास गाव केे जंगल के कच्चे रास्ते पर पहुंचे जहां पर मुताबिक सूचना के एक लावारिस स्कार्पीयो पड़ी हुई मिली , पुलिस ने नियमानुसार स्कार्पीयो गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में 17 कट्टों में भरा हुआ 343.630 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा मिला स्कार्पीयो गाड़ी के आस पास पुलिस ने कार के चालक की तलाश की, किंतु कोई जानकारी नहीं मिल पायी , पुलिस ने नियमानुसार स्कार्पीयो गाड़ी व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर लिया है,
पुलिस थाना बेगू पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
पुलिस टीम:-
रविनद्रसिह पु.नि.
,भगवान लाल हैडकानि ,
कमलेश कानि ,मनोहर कानि , हरिओम कानि



