राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी यूनियन की बैठक छोटी सादड़ी में संपन्न

 

Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH 

17 को जयपुर में धरना-प्रदर्शन में शामिल होने तथा नवीन तहसील कार्यकारिणी का किया विस्तार।

प्रतापगढ़। राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी यूनियन की बैठक एवम नवीन तहसील कार्यकारिणी विस्तार का कार्यक्रम दाता भैरव मंदिर प्रांगण छोटी सादड़ी में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर ने की
मुख्य अतिथि जिला संरक्षक अभय सिंह राव रहे।
बैठक में जिला महामंत्री गोवर्धन लाल कुमावत,जिला उपाध्यक्ष डेरान खान,अभिषेक शर्मा, मेघराज मीणा,नवीन लबाना,दशरथ मीना,जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर मीणा,जिला संगठन मंत्री कृष्णपाल कुमावत उपस्थित रहे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर ने 17 को जयपुर में धरने को सफल बनाने आव्हान किया, जयपुर में दिनाक 17 को पूरे राजस्थान से लगभग 35 हजार कर्मचारी धरना प्रदर्शन करेंगे। जिला संरक्षक अभय सिंह राव ने बैठक में विघुत विभाग में पुरानी पेंशन लागू करने,हार्ड ड्यूटी अलाउंस देने, इंटर डिस्कॉम लागू करने, इंसेंटिव देने, frt टीम का सही ढंग से संचालन करने के लिए जयपुर में 17 को धरना प्रदर्शन में शामिल होने का उद्घोष किया।
इस दौरान तहसील ,जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया,
जिसमे जिला महामंत्री शत्रुधन माहौर ,जिला सचिव दिनेश शर्मा, तहसील अध्यक्ष के पद पर सुरेश सेन, तहसील संरक्षक के पद पर प्रेमराज मीणा को बनाया गया।

Recent Posts