भाजपा सेवा पाक्षीक पखवाडा संयोजक सहसंयोजक की घोषणा 

 

‌‌Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ,महासचिव अरुण सिंह व सुनील बंसल एवं भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सीपी जोशी की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट द्वारा संगठन पर्व के अंतर्गत पार्टी के कार्यक्रम सेवा पाक्षिक पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना, जिला सह संयोजक शिरीष त्रिपाठी , गोवर्धन जाट व राधेश्याम कुमावत की घोषणा की गई ।
सेवा पाक्षिक पखवाड़ा के जिला सह संयोजक शिरीष त्रिपाठी ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा परमो धर्म को चरितार्थ करते हुए 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते हुए सेवा पाक्षीक पखवाड़े का प्रारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से समाज के गरीब शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान हेतु एवं किसान कल्याण की प्राथमिकता के साथ अनुसुचित जाति जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु किया जा रहे ऐतिहासिक कार्यों को देशवासियों के समक्ष लाने हेतु बड़ी मात्रा में प्रचार प्रसार का कार्य किया जाएगा एवं इस हेतु प्रधानमंत्री का कोटि-कोटि अभिनंदन कार्यकर्ताओं द्वारा देश के कोने-कोने में किया जाएगा। प्रधानमंत्री की जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में अनेक सेवा कार्यक्रम करते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करने हेतु कार्यक्रम किए जाएंगे जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा पंडित दीनदयाल जयंती एवं गांधी जयंती के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी जिसमें 17 सितंबर से 19 सितंबर के मध्य जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से रक्तदान शिविर करना जिसका जिला प्रभारी सेवा पाक्षिक पखवाड़ा जिला सह संयोजक राधेश्याम कुमावत को बनाया गया है 18 सितंबर से 24 सितंबर के मध्य स्कूल अस्पताल परिसर तीर्थ क्षेत्र एवं सेवा बस्तियों में सेवा सहयोग एवं स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं इसके माध्यम से स्कूलों एवं अस्पतालों में आवश्यक उपकरणों एवं वस्तुओं को भी जन सहयोग से देने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रभारी जिला सहसंयोजक गोवर्धन जाट को बनाया गया है, पेरिस पैरालंपिक 2024 के सभी प्रतिभागियों को प्रदेश मुख्यालय अथवा जिला मुख्यालय पर अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाने का भी प्रस्ताव लिया गया है 23 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना के शुभारंभ के दिन प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 60 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रखने का प्रस्ताव रखा गया है इसमें सभी जनप्रतिनिधि द्वारा अग्रणी भूमिका निभाई जाएगी 15 दिन के सेवा पाक्षीक पखवाड़े के दौरान प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व, उपलब्धियां की एक सचित्र प्रदर्शनी आयोजित करने का भी प्रस्ताव रखा गया है इसके अलावा डॉक्टर आर बाला सुब्रमण्यम द्वारा लिखित पुस्तक पावर विदीन द लीडरशिप लिगेसी आफ नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के लंबे सार्वजनिक जीवन में उनके प्रशासनिक कौशल का विश्लेषण करती हुई इस पुस्तक की विषय वस्तु पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा इस संगोष्ठी में विधिक ,चिकित्सा, उद्योग, एनजीओ, बुद्धिजीवी एवं शिक्षक प्रकोष्ठ के समाज में सफल व्यक्तियों से प्रधानमंत्री के जीवन उद्देश्य एवं देश की प्रगति में योगदान के बारे में समाज को जानकारी देने हेतु सामाजिक संस्थाओं के प्रमुख व्यक्तियों को अतिथि बनाकर कार्यक्रम किए जाएंगा इस कार्यक्रम का प्रभारी जिला सहसंयोजक शिरीष त्रिपाठी को बनाया गया है इस संगोष्ठी के दौरान आत्मनिर्भर विकसित भारत 2047 के एवं गो लोकल फोर वोकल प्रसंग पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी प्रस्तावित किया गया है , स्थानीय उद्योग, नगर परिषद, वन विभाग एवं पर्यावरण मंत्रालय के सहयोग से बड़े पैमाने पर विशाल वृक्षारोपण अभियान एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान भी इस अवधि के दौरान चलाया जाएगा , 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम सेवा पखवाड़ा के माध्यम से किया जाएगा एवं उनके जीवन और योगदान को आधारित करते हुए कार्यक्रम किए जाने का प्रस्ताव लिया गया है दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर पूरे जिले में कार्यक्रम आयोजित करने का प्रभार जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना द्वारा किया जाएगा ,सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तर से बुथ स्तर तक एक संयोजक व तीन से संयोजक का गठन तीन दिवस में किया जाएगा एवं सभी बुथ कार्यकारणी कार्यकर्ताओं को अल्पकालिक विस्तारक के रूप में बूथ पर समय देने एवं प्रत्येक बूथ पर घर-घर संपर्क अभियान चला कम से कम 100 सदस्य बनाने का प्रयास किया जाएगा साथ हि बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों की बैठक करने का भी प्रस्ताव लिया गया है दिनांक 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाओं , अस्पताल एवं स्कूल परिसर एवं सार्वजनिक पार्क, धार्मिक स्थलों, मंदिरों के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी यह कार्यक्रम सभी मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाएंगे साथ हि 2 अक्टूबर के दिन प्रत्येक भाजपा परिवार के द्वारा कम से कम एक खादि उत्पाद खरीदने का प्रयास एवं उसकी बढ़ावा देने से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सेवा पाक्षीक पखवाड़ा कि राष्ट्रीय टोली का संयोजक राष्ट्रीय महासचिव भाजपा सुनील बंसल दिल्ली ,व प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल के माध्यम से हुई घोषणा में प्रदेश संयोजक चंद्रकांता मेघवाल पूर्व विधायक रामगंज मंडी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा , प्रदेशसह संयोजक सुमन शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा , प्रणवैंद्र शर्मा जिला प्रभारी सवाई माधोपुर, सुरेंद्र मेघवाल पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, गजपाल सिंह जिला महामंत्री उदयपुर को बनाया गया है। प्रदेश की समिति द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व जिला स्तर के कार्यक्रम के संयोजक से संयोजक सहसंयोजक को संबोधित करते हुए इस सेवापक्षिक पखवाड़े के बारे में संपूर्ण जानकारी दी ,प्रदेश स्तरीय टोली में एक प्लस चार व जिला , मंडल एवं बुथ स्तरीय टोली एवं मोर्चा एवं प्रकोष्ठ में एक प्लस तीन कार्यकर्ताओं की संयोजक एवं सहसंयोजक के रूप में घोषणा शीघ्रता से कर दी जाएगी प्रदेश की सेवा पाक्षीक पखवाड़े की प्रदेश संयोजक व सदस्यता अभियान चित्तौड़गढ़ प्रभारी चंद्रकांता मेघवाल सदस्यता अभियान के संदर्भ में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व वर्तमान प्रदेश महामंत्री अरविंद सिंह भदौरिया के साथ चित्तौड़गढ़ प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान सदस्यता अभियान कि जिला समिति व सेवा पाक्षिक अभियान कि जिला समिति को दिशा निर्देश प्रदान करेंगे इस दौरान सभी अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है।

Recent Posts