Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
सिरोही। अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने बताया कि आज दिनांक 13.09.2024 को प्रदीप मोहन शर्मा, उपमहानिरीक्षक पुलिस पाली रेंज, पाली द्वारा कार्यालय जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही का निरीक्षण कर जिला सिरोही के समस्त वृताधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी ली गई। उपमहानिरीक्षक पुलिस पाली रेंज, पाली द्वारा जिला सिरोही के वृतवार आपराधिक व कानून-व्यवस्था स्थिति की समीक्षा कर संबंधित वृताधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान अनिल कुमार, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही, प्रभुदयाल धानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व समस्त वृताधिकारी जिला सिरोही उपस्थित रहें।



