Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। सितम्बर माह में चल रहे पोषण माह के अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदसेन, लालसोट में सेन्टर फ़ॉर माइक्रो फाइनेंस संस्था एवं शिक्षा विभाग के तत्वावधान में कक्षा 6-8 के छात्र एवं छात्राओं के साथ पोषण एवं खाद्य सुदृढीकरण संबंधी विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसके उपरांत विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया, साथ ही पोषण के प्रति समुदाय में जागरूकता फैलाने हेतु पोषण जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमे विद्यालय के लगभग 140 विद्यार्थियों ने नारे लगाए हुए गांव में जागरूकता की इस अवसर पर प्रधानाचार्य शंभू लाल मीणा ने पोषण अभियान की जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया तथा शुद्ध आहार एवं शुद्ध पोषण के बारे में अपने परिवार में भी जागरूकता पैदा करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के कैलाश प्रसाद पालूंदा दिनेश कुमार पारीक हंसराज गुप्ता महेश शर्मा सपना खंडेलवाल महेश कुमार जालोटिया ललित कुमार लोकेश शर्मा रमेश चंद मीना पुष्पा मीना कजोड़ मल मीना आदि अध्यापकों, एवं सीएमएफ के राज्य प्रतिनिधि- अनुप्रिया सक्सेना शमशेर आलम और दिनेश नागेशवाल DPOकार्तिक और BPO अभिषेक कुमार की उपस्थिति रही।



