सकल जैन समाज के तत्वावधान में पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव का हुआ समापन

 

Voice of pratapgarh news✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। सकल जैन समाज के तत्वावधान में पर्वाधिराज दशलक्षण महोत्सव समापन के अवसर पर पंचमी की पूर्व संध्या को नेमीनाथ जैन मंदिर नसियाॅ में जागरण का आयोजन किया गया। इस दौरान चावल से 24 भगवान का मंडल विधान का माढंना सुभाष श्रीमाल व अनिल वैद्य के निर्देशन में बनाया गया तत्पश्चात प्रातः काल छोटे जैन मंदिर से भगवान महावीर का जुलूस जो लालसोट नगर के प्रमुख मार्ग झंडा चौक ,जवाहर गंज सर्कल से होता हुआ नसियाॅ में विसर्जन किया गया तत्पश्चात जैन युवा संघ द्वारा दोपहर मे रंगोली, मेहंदी, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली के प्रभारी लोकेश श्रीमाल ,अंकुर बडजात्या ,अंकुर बैनाडा रहे व कुल 46 प्रतियोगियों ने भाग लिया निर्णायक मंडल में गोविंद नारायण माली संयुक्त निदेशक, बिहारी लाल वर्मा एसीबीईओ, सोनिया व्यास प्राचार्य जबकि मेहंदी के आशीष बडजात्या,अरिहंत बैनाडा प्रभारी रहे इसमें कुल 42 महिलाओं ने भाग लिया जिनके निर्णायक मंडल में सोनिया व्यास प्राचार्य ,पूजा जांगिड़, डोली गोयल, रहे इसके बाद सायंकाल चार बजकर तीस मिनट पर भगवान के कलशाभिषेक हुए जैन युवा संघ अध्यक्ष सुमित बडजात्या ने बताया सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम सायंकाल समापन समारोह के दौरान घोषित किए जाएंगे एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस दौरान समाज के महेंद्र पाटनी, रतनलाल सोनी , महेंद्र बैनाडा ,प्रकाश चंद्र बडजात्या, बसंत पाटनी, अनोख चंद बैनाडा, एलम बडजात्या सहित सभी महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Recent Posts