महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय किवरली की बालिकाओं का राइफल शूटिंग में राज्य स्तर पर हुआ चयन

 

Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र

सिरोही। माउंट आबू में सोफिया हाई स्कूल एवं आदर्श विद्या मंदिर शंकर विद्या पीठ आबू पर्वत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 68वी जिला स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय किवरली की छात्रा कोमल कुंवर सोलंकी और कुसुम माली ने शानदार प्रदर्शन करके राज्य स्तर पर अपना चयन सुनिश्चित कराया ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य हीरालाल पुरोहित ने बताया कि इस पेशेवर खेल में आधुनिक संसाधनों की कमी के बावजूद सीमित सुविधा के साथ इन बालिकाओ ने कठिन परिश्रम किया और प्रथम बार भाग लेकर निजी विद्यालयों को पछाड़कर सरकारी विद्यालय का नाम रोशन किया ।
इस दौरान दल प्रभारी तन्मय राजपुरोहित और शारीरिक शिक्षिका कविता वर्मा भी उपस्थित रहे ।

Recent Posts