Voice of Pratapgarh News ✍️ पंडित मुकेश कुमार
चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघपुरा में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी किया गया माल बरामद।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि ने बताया कि दिनांक 03 सितम्बर 2024 को प्रार्थी प्रमोद कुमार प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विध्यालय मेघपुरा पंचायत मेघपुरा थाना बेगू ने उपस्थित थाना हो रिपोर्ट पेश कि की गत रात्री को स्कुल में कार्यालय एव अन्य कमरो का ताला तोड़कर चोर एक लैपटॉप, इन्वेंटर की बैटरी ,मॉनिटर , खाद्य सामाग्री,अन्य सामान कुर्सी आदि। अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गए है। जिस पर भगवत सिह हिगड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा व अजंलिसिह पुलिस उप अधीक्षक बेगू के नेतृत्व में रविन्द्रसिह पुनि. थानाधिकारी थाना बेगू द्वारा अनुसंधान अधिकारी एएसआई गोवर्धन सिह मय जाप्ता की टीम गठित की गई। दौराने अनुसंधान घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं फुटेज मे संदिग्ध दो व्यक्ति दिखने संदिग्ध व्यक्तियो के फोटो मौतबिर व मुखबिरों को बताया गया पुलिस टीम ने लगातार अभियुक्तो की तलाश की काफी प्रयास के बाद जरिये मुखबिर खास से सूचना मिली की सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले आरोपी 1. राकेश पिता हरिराम जाति कंजर उम्र 23 वर्ष निवासी पाडावास जिला चित्तौडगढ़ व दिनेश पिता सुरेश जाति कंजर उम्र 21 वर्ष निवासी पाडावास जिला चित्तौडगढ़ को गिरफतार कर प्रकरण का चोरी गया माल एक लैपटॉप इन्वर्टर की बैटरी मॉनिटर कीबोर्ड व कुर्सिया चोरी का माल बरामद किया गया।



