पांच दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का आगाज

 

Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा। श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव 2024 को लेकर दिनांक 29 सितंबर 2024 को प्रातः 8:00 बजे से से पांच दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा जिसमें अग्रवाल सेवा सदन पर ध्वजारोहण कर कर एवं अग्रसेन महाराज के समक्ष दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी इसके पश्चात अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में आउटडोर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बैडमिंटन 100 मीटर दौड़ कबड्डी वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताएं होगी अतः सभी अग्रवाल समाज लालसोट के अग्र बंधु माताएं एवं बहने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर ध्वजारोहन कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आनंद लेवें।

Recent Posts