यूसीईईओ स्तर पर किशोरी मेले का हुआ आयोजन

 

Voice of pratapgarh news✍️ महेश कुमार गुप्ता

दौसा । लालसोट शहर की पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2024-25 का यूसीईईओ स्तरीय किशोरी मेले का आयोजन किया गया जिसमें युसीईईओ लालसोट के अंतर्गत आने वाली विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें बालक बालिकाओं ने मॉडल एवं चार्ट के द्वारा प्रदर्शन किया।
यूसीईईओ एवं संयोजक प्रधानाचार्य मदनलाल पारीक ने कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से बालिका सशक्तिकरण के साथ-साथ बालक-बालिकाओं के हुनर को पहचानने में मदद मिलती है।
मेला प्रभारी एवं उपप्राचार्य मोहन उपाध्याय ने बताया कि मेले को दो श्रेणियां में प्रारंभिक श्रेणी कक्षा 6 से 8 तक एवं माध्यमिक श्रेणी कक्षा 9 से 12 तक में तथा प्रत्येक श्रेणी को तीन-तीन जोन में विभाजित कर मेले का आयोजन किया गया जिनके परिणाम इस प्रकार रहे :-
प्रारंभिक श्रेणी के जोन 01 में प्रथम स्थान पूजा गुर्जर एवं द्वितीय स्थान यूडी सैनी पीएम श्री अशोक शर्मा रा.उ.मा.वि.लालसोट तथा तृतीय स्थान अतुल सैनी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांधी शाला, जोन 02 में प्रथम स्थान प्रिया गुर्जर रा.बालिका उ. मा. वि.लालसोट,द्वितीय स्थान रितिका शर्मा महात्मा गांधी रा.वि.बेसिक शाला लालसोट, तृतीय स्थान गुड्डन सैनी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांधी शाला लालसोट, जोन 03 में प्रथम स्थान खुशबू वर्मा रा. बा. उ. मा.वि.लालसोट, द्वितीय स्थान खुशी सैनी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांधी शाला तथा तृतीय स्थान आलिया बानो महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बेसिक शाला लालसोट ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार माध्यमिक श्रेणी के जोन 01 में प्रथम स्थान पायल महावर पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट, द्वितीय स्थान नव्या शर्मा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोहरा पाड़ा, तृतीय स्थान महेंद्र सैनी महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय गांधी शाला ,जोन 02 में प्रथम स्थान प्रिया सैनी ,द्वितीय स्थान संजू सैनी तृतीय स्थान अन्यना खंडेलवाल पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट तथा जोन 03 में प्रथम स्थान मेघा सोनी एवं द्वितीय स्थान सिमरन महावर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट तथा तृतीय स्थान तनेजा बानो महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खोरापड़ा ने प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया।
जिन्हें प्रधानाचार्य एवं विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता,राजू लाल मीना, राम नारायण मीना, तेजराम मीना, रमेश चंद मीना, संतोष कुमार जांगिड़, नवीन फुलवरिया, दिलीप कुमार शर्मा ,मुकेश कुमार पुरोहित ,विशाल सैन, आशीष खंडेलवाल ,संजू गुप्ता, निर्मला गुप्ता, ममता मीना, छवि पारीक , आकांक्षा गोस्वामी ,ज्योति शर्मा आदि उपस्थित रहे,संचालन हनुमान प्रसाद शर्मा ने किया।

Recent Posts