Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
आबूरोड। मेगा प्रदर्शनी का आज भव्य उद्घाटन सांसद लुम्बाराम चौधरी के कर कमलों द्वारा किया गया। केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजना को इस प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी में आबू रोड के सभी सरकारी प्राइवेट स्कूल एवं कॉलेज के बच्चों एवं अध्यापक गण ने भाग लिया इस प्रदर्शनी में बच्चों ने अपने मॉडल लगाए जिसमें आज के टाइम बच्चों का साइंस एवं टेक्नोलॉजी में बच्चों में हुनर है इस प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया। आम नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विभिन्न पहलों के बारे में जागरूक करने का लाभ मिलेगा । कार्यक्रम रोजाना का सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी ।
कार्यक्रम का उद्घाटन लुम्बाराम चौधरी सांसद,द्वारा किया गया वे आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। राजेंद्र कुमार गेहलोत प्रभारी, सिरोही जिला
सुरेश खत्री अध्यक्ष भाजपा
गणपत सिंह उपाध्याय किसान मोर्चा
मगनंदन चरण नगर पालिका अध्यक्ष
भगवान अग्रवाल आबू एसोसिएशन
बाबू भाई पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता
सरस सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता
दीपेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष
मनीष परसाई मंडल अध्यक्ष
अंशू वशिष्ठ उपाध्य्क्ष
सुनील आचार्य नेता प्रतिपक्ष
प्रदीप अग्रवाल मंडल अध्यक्ष और अतिथि में रूमा देवी जो राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित फैशन डिजाइनर ने कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए लुम्बाराम चौधरी ने कहा यह प्रदर्शनी की बहुत आबू रोड के लिए आम जनता एवं युवा, महिलाएं, उद्यमी और किसान के लिए लाभ दायक है।इस प्रदर्शनी में भाग लेते हुए विभिन्न विभागों एवं उनकी योजनाओं और नीतियों के बारे में जानने में आबू रोड वासियों की
रुचि देखते हुए आश्चर्यचकित हुए। चौधरी ने बताया कि आज तक इस प्रकार की प्रदर्शन देश के बड़े-बड़े शहरों में लगती आई है लेकिन आबू रोड में यह पहली बार इस प्रकार की प्रदर्शनी लगी है जिससे आबूरोड की जनता एवं किसान भाई यहां युवा वर्ग इस प्रदर्शनी को देखकर अपने जीवन में आगे कैसे बड़ा जाए इसके बारे में जानकारी मिल सके। इस प्रदर्शनी में पहले दिन भारी मात्रा के में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया।इस प्रदर्शनी में
सीएसआईआर, डीआरडीओ, आरबीआई, एसबीआई, जल शक्ति मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, कृषि मंत्रालय, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, सिडकुल, बीआईएस, भारतीय सर्वेक्षण, अमूल, सिद्ध अनुसंधान के लिए केंद्रीय परिषद, सीसी आर यू एम,राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड, राजस्थान राज्य जैव विविधता बोर्ड जयपुर, केंद्रीय भंडारण निगम, शुष्क वन अनुसंधान संस्थान, पीपीवीएफआरए, आईसीएआर, बिहार स्वास्थ्य विभाग, आरसीएफ, सिपेट, राष्ट्रीय एंटीडोपिंग एजेंसी, एनएचडीसी, एनएसटीडीएफसी, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, प्रबंधन, केंद्रीय ऊन बोर्ड, राजस्थान कृषि, सिडबी, एसबीआई, एनएलसी, एपीडा, न्यू इंडिया एश्योरेंस, एचपीसीएल, डीजीएफटी, राष्ट्रीय जूट बोर्ड एवं अन्य कई विभागों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया । इस प्रदर्शनी में आयोजन आनंदपाल ने बताया कि आबू रोड में इस परदेसी का हमारा मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की जो भी योजनाएं हैं उनका आम जनता को लाभ मिले इसी मकसद से हमने आज आबू रोड पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई है।
यह प्रदर्शनी जनता के लिए खुली नि:शुल्क है। हम सभी को आमंत्रित करते हैं कि वे सरकारी पहलों के माध्यम से उपलब्ध मूल्यवान संसाधनों का पता लगाने में हमारे साथ शामिल हों। सि एस आई आर और सि एस आई आर सीरी को रिप्रेजेंट करने आए डॉक्टर विजय चटर्जी जो की सीनियर साइंटिस्ट है उन्होंने कहा कि यह बहुत ही भव्य आयोजन हुआ और काफी भीड़भाड़ के साथ ओपनिंग डे में ही इतना अच्छा रहा कि आगे और भी अच्छा होने का पूरा पूरी आशा है और काफी अच्छे से अरेंजमेंट हुआ है।



