Voice of Pratapgarh News ✍️ तारूसिंह
प्रतापगढ़। सोमवार को मिनी सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया ने जिले में बढ़ती मौसमी बीमारियों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की, साथ ही इनसे निपटने के लिए सख्त निर्देश जारी किए। मौसमी बीमारिया जिनमें डेगूं, मलेरिया सहित विभिन्न प्रकार के वायरल बुखार शामिल है, उनसे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में वृद्धी हुई है।
डॉ. राजोरिया ने नगर परिषद व स्वास्थ्य विभाग को कड़े निर्देश दिए कि यदि कही पर भी लार्वा इकठ्ठा पाया जाता है, तो उस पर तुरन्त आवश्यक कार्यवाही कर जुर्माना राशि वसुली जाए। उन्होंने कड़े शब्दो में कहा कि यदि कोई परिवार, दुकानदार या संस्था प्रधान सरकारी विभाग की टीम को अपने घर, दुकान या परिसर में निरीक्षण हेतु प्रवेश से रोकता है, या अनावश्यक बाधा उत्पन्न करता है, तो उस पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
जिला कलक्टर ने कहा कि यदि किसी घर या मोहल्ले में एक भी व्यक्ति को डेगूं का संक्रमण हो गया है, तो संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकने के लिए उस स्थान पर आवश्यक रूप से फोगिंग की जायेगी, यदि कोई परिवार किसी कारण से फोगिंग की प्रक्रिया में बाधा डालता है तो उस पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जायेगी।
डॉ. राजोरिया ने जिला वासियों से अपील की है कि वह स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद के कर्मचारियों को अपना दायित्व निभाने में उनका सहयोग करे, जिससे मौसमी बीमारियों पर काबू पाने में मदद हो। सरकारी कार्य में रूकावट करने वाले किसी भी व्यक्ति पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। डॉ. राजोरिया ने क्षेत्र वासियों को मौसमी बीमारियों से लड़ने में जिला प्रशासन का सहयोग देने को कहा व सभी को एहतियात बरतने को और बचाव करने को कहा।



