
Voice of Pratapgarh News ✍️ TARU SINGH
प्रतापगढ़। शहर के नगर परिषद के सफाई कर्मचारी तरूण दावरे और उनकी सुपुत्री पूर्वा दावरे ने हाल ही में उपराष्ट्रपति से मुलाकात की है। पूर्वा, जो मंगलवार को इंटर्नशिप करके लौटी हैं, ने इस मुलाकात को एक विशेष अवसर बताया है।
पूर्वा ने कहा कि “मैं उपराष्ट्रपति की आभारी हूं कि उन्होंने हमें यह अवसर प्रदान किया। इस अनुभव ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मुझे अपनी क्षमता को पहचानने में मदद की हैं । मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ। वहां हमें जो सम्मान प्राप्त हुआ और जो अनुभव मिला वह जीवन भर यादगार रहेंगे।”
ज्ञात हो कि उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता में जयपुर में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े की शुरुआत के दौरान, तरूण दावरे को नई दिल्ली आकर भारतीय संसद भवन का भ्रमण करने का न्यौता मिला था, जबकि पूर्वा को एक सप्ताह की इंटर्नशिप करने का अवसर प्राप्त हुआ।
तरूण दावरे ने कहा कि “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमें उपराष्ट्रपति से मिलने का मौका मिला। इस अवसर के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद का आभार। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को मिला सम्मान उनके लिए गर्व की बात है। इससे मेरे और मेरे साथियों की मेहनत और समर्पण को मान्यता और प्रेरणा मिली है।” तरूण दावरे ने यह भी बताया है कि मंगलवार को पूर्वा उदयपुर से लौटी है, वह उन्हें एयरपोर्ट से लेकर आए है।



