Voice of Pratapgarh News✍???? महावीर चन्द्र
सिरोही। माउंट आबू उपखंड अधिकारी गौरव रविंद्र सालुंखे द्वारा किया नाके का निरीक्षण वही गाव हेटमजी में हो रहे अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण का लिया जायजा एवं सफाई निरीक्षक फर्स्ट एस आई श्याम जनवा, प्रवीण सिंह एवं तरुण जमादार एवं मुकेश जमादार को तुरंत मौके पर बुलाकर कार्रवाई करने के लिए दिए दिशा निर्देश एवं विभिन्न स्थानों पर पड़ी बजरी एवं कंक्रीट एवं निर्माण से संबंधित सामग्री एवं सरिया को जप्त करने के लिए आदेश एवं जहां अवैध निर्माण हुआ है उसे भी तोड़ने के दिए दिशा निर्देश, मौके पर जब पहुंचकर स्थिति देखी तो उपखंड अधिकारी ने भी माना कि यहां हो रहा है बहुत मात्रा में अवैध निर्माण तुरंत मौके पर पहुंच कर तोड़ने के दिये आदेश मौके पर नगरपालिका आयुक्त शिवपाल सिंह भी रहे मौजूद रहे। वहीं माउंट आबू नाका प्रभारी राज किशोर शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे, वही माउंट नाके पर एक जीप में लाई जा रही 50 टाइल्स की पेटियों को भी उपखंड अधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए इस माल को जप्त किया गया, गांव हैटमजी में काफी मात्रा में बजरी कंक्रीट एवं पत्थर एवं लोहे के सरिया का स्टॉक पाया गया वहीं कई इमारतें नई बनाई गई थी एवं कई इमारतें पर नई छत डाली गई थी उनका भी लिया जायजा।
माउंट आबू उपखंड अधिकारी द्वारा आगामी आदेश 23.10.2024 से समस्त प्रकार के डंपर, ट्रैक्टर, एवं छोटे पिकअप वाहन को आगामी आदेश तक प्रतिबंध किया गया है जिसके कारण आ रही अवैध सामग्री पर रोकथाम की जाए एवं वही दीपावली की सीजन को देखते हुए एवं माउंट आबू में घूमने आने वाले पर्यटकों के भारी मात्रा में वाहनो एवं ट्रैफिक समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।



