Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा । लालसोट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान से बाजार में मचा हड़कंप
लालसोट में जाम के हालात, शहर के बाजारों से हटवाया अतिक्रमण
लालसोट में नगर परिषद की टीम ने गुरुवार को शहर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। दोपहर बाद नगर परिषद आयुक्त नवरतन शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बाजारों में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी की आप स्वत: हटा लीजिए नहीं तो नगर परिषद के द्वारा हटा दिया जाएगा!
बता दे विगत कुछ दिनों पूर्व व्यापार महासंघ ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंच कर बाजारों में हो रहे स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद सभापति एवं आयुक्त को लिखित ज्ञापन सोपा था जिससे व्यापार महासंघ के पदाधिकारी ने अशोक सर्किल, जवाहरगंज सर्कल, सरकारी अस्पताल सहित अन्य जगहों पर हो रहे अतिक्रमण से होने वाली परेशानियों से अवगत करवाया था।
दीपावली के त्योहारी सीजन में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए नगर परिषद टीम ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।नगर परिषद आयुक्त नवरतन शर्मा ने फल फ्रूट के ठेले वालों, थडिया वालों, तख्ते लगाकर दुकान सजाने वालों के साथ-साथ दुकानदारों से कहा कि वह निर्धारित सीमा में सामान रखकर बेचे। इससे खरीदारी करने के लिए आने वाले लोगों को परेशान नहीं होगी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान अब नियमित रूप से चलाया जाएगा।
इस अवसर पर आयुक्त नवरत्न शर्मा,SI राजेश मीणा, मनोज पिनारा , नदीन ,कासिम, रमेश गुर्जर, बजरंग ,राम खिलाड़ी हरिजन, कमलेश मौजूद रहे।



