Voice of pratapgarh news ✍️ महेश कुमार गुप्ता
दौसा। विधानसभा उप चुनाव-2024 के तहत गुरूवार को दौसा विधानसभा के लिए आठ अभ्यर्थियों ने नौ नामांकन पत्र दाखिल किए।
रिर्टनिंग अधिकारी मूलचंद लूणिया ने बताया कि रितु शर्मा ने इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी, पूरण मल मौर्य ने निर्दलीय, जगमोहन ने भारतीय जनता पार्टी से दो नामांकन पत्र, वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने निर्दलीय, देवी सिंह ने निर्दलीय, रोहित कुमार शर्मा ने निर्दलीय, दूली चन्द सैनी ने राजस्थान राज पार्टी एवं घनश्याम शर्मा ने लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) से नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थी 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।



